केसरी वीर: लेजेंड ऑफ सोमनाथ के निर्माताओं ने सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली के बाद अब एक और फर्स्ट लुक मोशन पोस्टररिलीज़ किया हैं, एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा को फिल्म में 'राजल' के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसे "जंगल की शेरनी" और एक वारियर के रूप मेंदिखाया जाएगा। चव्हाण स्टूडियोज ने आकांक्षा शर्मा का फर्स्ट लुक पोस्टर किया हैं.
एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा का किरदार राजल इस कहानी में एक नया आयाम जोड़ता है। राजल सिर्फ एक प्रतीकात्मक चरित्र नहीं है, बल्कि वह नारीशक्ति और प्रतिरोध का प्रतीक है।
फिल्म का निर्देशन प्रिंस धिमन ने किया है और यह कानू चौहान के प्रोडक्शन हाउस चव्हाण स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है। केसरी वीर: लेजेंडऑफ सोमनाथ में सूरज पंचोली वीर हमीरजी गोहिल के किरदार में नजर आएंगे, जो 14वीं सदी में अपनी वफादार योद्धाओं की टोली के साथ सोमनाथमंदिर की रक्षा करते हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं!
फिल्म केसरी वीर: लेजेंड ऑफ सोमनाथ 16 मई 2025 को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर पहले ही जबरदस्तउत्साह बना हुआ है, खासकर मोशन पोस्टर्स और प्रोमो के जरिए जो अपनी भव्यता, वास्तविकता और भावनात्मक गहराई के लिए चर्चा में हैं। फिल्म को पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा वितरित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य भारतीय इतिहास के एक भूले-बिसरे अध्याय को फिर से जीवित करना है, जोबलिदान, साहस और धर्म के प्रति अडिग समर्पण की कहानी को बयां करता है।
Check Out The Post:-