ताजा खबर
Fact Check News in hindi : क्या अयोध्या 'राम पथ' के गड्ढे में गिरी महिला? जानें वायरल वीडियो की क्या...   ||    आज ही के दिन दादा भाई नौरोजी को ब्रिटेन की संसद के लिए चुना गया था, जानें 06 जुलाई का इतिहास   ||    सावन शुरू होने से पहले जान लें ये बातें, इन नियमों के​ बिना अधूरी रहेगी शिव जी की आराधना   ||    पाकिस्तान के बच्चों के अस्पताल पर बीमार बच्चे की जगह मृत बच्ची रखने का आरोप   ||    महिलाओं की रसोई से फिर गायब होगा टमाटर, जिससे चेहरा गुस्से से हुआ ‘लाल’!, जानें कहां कितने में बिक र...   ||    Breaking News: अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे, दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत   ||    ब्रिटेन की लेबर पार्टी ऐतिहासिक चुनाव जीत कर आई सत्ता में   ||    ऋषि सुनक का राजनीतिक भविष्य अधर में लटकने के कारण ब्रिटेन के मतदान के लिए जा रहे हैं मतदाता   ||    Shila Mata Amer Jaipur : आमेर महल का वो मंदिर जहां आज भी होते हैं माता के दिव्य दर्शन, वीडियो जानें ...   ||    फलस्तीन समर्थक कार्यकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर लगाया युद्ध अपराधों में मिलीभगत का आरोप   ||   

ललित एक बेहतरीन भारतीय खिलाड़ी : रिषभ पंत

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 21, 2021

चेन्नई, 21 अप्रैल । हरफनमौला खिलाड़ी ललित यादव ने भले ही अभी तक कोई सनसनीखेज पारी नहीं खेली हो, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके 25 गेंदों में बनाए गए 22 रनों की बदौलत ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार शाम मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल कर सकी। ललित ने इस मुकाबले में अपने चार ओवर के कोटे में 17 रन खर्च कर एक विकेट भी लिया था।

उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत ने उन्हें एक बेहतरीन भारतीय खिलाड़ी बताया।
मैच के बाद पंत ने कहा, "ललित एक बेहतरीन भारतीय खिलाड़ी है, वह इस पिच पर हमारे लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते है। हम उन्हें ग्रूम कर रहे हैं। हमने यह सीखा है कि अगर आपके हाथ में विकेट हैं तो आप किसी भी टारगेट को चेज कर सकते हैं।"

पंत ने मैच में चार विकेट हासिल करने वाले अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा, "जब हमने शुरुआत की, तब हम दबाव में थे। मिशी (अमित मिश्रा) भाई हमें गेम में वापस लेकर आए। हम उन्हें 140-150 तक रोकना चाहते थे।"
बता दें कि दिल्ली ने पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को निर्धारित 20 ओवर में 137 रन पर रोक दिया था। इसके बाद शिखर धवन और और स्टीव स्मिथ (33) की लाजवाब पारियों की मदद से उन्होंने यह लक्ष्य 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने इसी के साथ मुंबई से आईपीएल 2020 के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता किया।


उदयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Udaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.