ताजा खबर
आज ही के दिन ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया था, जानें 03 जु...   ||    Ganesh Temple Jaipur: यहां होती है बिना सूंड वाले भगवान गणेश की पूजा, वीडियो में देखें इसकी पौराणिक ...   ||    दक्षिण चीन सागर में बढ़ा तनाव, चीन ने फिलीपींस तट के पास तैनात किया घातक विमान वाहक पोत   ||    नाइजीरिया: फीमेल सुसाइड बॉम्बर्स ने 3 जगहों पर किए हमले, शादी, फ्यूनरल और अस्पताल में धमाके, 18 लोगो...   ||    काम के तनाव के कारण रोबोट ने की आत्महत्या! इससे पहले उसने जो किया, उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे   ||    Hathras Stampede: FIR में भोले बाबा का नाम क्यों नहीं, अफसरों की जवाबदेही कितनी? हाथरस कांड पर उठे स...   ||    Lapata Ladies: मध्य प्रदेश में हर दिन 28 महिलाएं और 3 बच्चियां हो रही लापता, पिछले 3.5 साल के आंकड़े...   ||    मैं 5 मिनट में पार्क होकर आती हूं…बेटी पर हुआ शक और मां ने शुरू किया पीछा, फिर ऐसा क्‍या हुआ? बिछ गई...   ||    अनोखा चमत्कार! 12 साल अपने परिवार से अलग रहने के बाद रेलवे स्टेशन पर इस हालत में मिला शख्स   ||    राज्यसभा में PM मोदी की स्पीच, विपक्ष का वॉकआउट:PM बोले- पेपर लीक के दोषियों को छोड़ेंगे नहीं; मणिपुर...   ||   

इजरायल पीएम का भारत दौरा हुआ रद्द

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 29, 2022

Israel, 29 March (News Helpline)        इजरायल के पीएम नफ्ताली बेनेट का भारत दौरा स्थगित हो गया है। वह सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उसके बाद से ही उनकी भारत यात्रा को लेकर सवाल उठने लगे थे। अब मंगलवार को इजरायल की ओर से पीएम के भारत दौर को टालने की जानकारी दी गई। नफ्ताली बेनेट 2 अप्रैल को भारत के दौरे पर आने वाले थे। उन्होंने जानकारी दी थी कि अपने दोस्त पीएम नरेंद्र मोदी के न्योते पर वह भारत जाएंगे।
 
इजरायल का पीएम बनने के बाद से उनका यह पहला भारत दौरा होता। इजरायल सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बेनेट ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और घर से ही काम कर रहे हैं। इस साल भारत और इजरायल के राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे हो रहे हैं। इसी मौके पर वह भारत आने वाले थे। यहां बेनेट का पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कई और सीनियर मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम था।
 
यही नहीं भारत में रह रहे यहूदी समुदायों के लोगों से भी बेनेट का मुलाकात का कार्यक्रम था। बेनेट ने अपने दौरे की जानकारी देते हुए कहा था कि हम भारतीयों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। बेनेटे ने कहा था कि भारत के साथ हम इनोवेशन एवं तकनीक, साइबर सुरक्षा, कृषि और क्लाइमेट चेंज जैसे क्षेत्रों में सहयोग कर सकते हैं। बेनेट का कहना था कि भारतीय और यहूदी संस्कृति के बीच संबंध बहुत पुराना है। पीएम नरेंद्र मोदी और नफ्ताली बेनेट की इससे पहले बीते साल अक्टूबर में क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस के दौरान मुलाकात हुई थी, जिसका आयोजन ग्लासगो में हुआ था।


उदयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Udaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.