ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

Jaipur Sun Temple: राजस्थान का ऐसा अनोखा और चमत्कारी मंदिर जिस पर सबसे पहले पड़ती हैं सूर्य की किरण, वीडियो में देखें और खुद करें फैसला

Photo Source :

Posted On:Sunday, July 28, 2024

धर्म न्यूज डेस्क !!! जयपुर में वैसे तो कई मंदिर हैं लेकिन उनमें से सूर्य मंदिर अनोखा है। सूर्यदेव का यह मंदिर गलताजी पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर गलताजी धाम की ओर जाने वाले पैदल मार्ग के साथ आता है। पहाड़ी पर स्थित मंदिर का मुख दक्षिण की ओर है। यह मंदिर पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित एक स्मारक है। इस प्राचीन मंदिर की स्थापना जयपुर के संस्थापक सवाई जय सिंह ने की थी।


जयपुर के इस मंदिर पर पड़ती है सूरज की पहली किरण मंदिर में सबसे पहली किरण भगवान सूर्य पर पड़ती है। फिर सुबह सूर्य देव की पूजा की जाती है और शाम को 90 डिग्री की किरणें भी इस मंदिर पर पड़ती हैं। इस मंदिर में सूर्य भगवान और उनकी पत्नी रेणुका की मूर्ति स्थापित है। वहीं दूसरी मूर्ति में सूर्य भगवान झूले पर विराजमान हैं।

Sun Temple on Galta Hills in Jaipur

पहले यहां अष्टधातु से बनी भगवान सूर्य नारायण की आठ इंच की आकर्षक प्रतिमा स्थापित थी। इस प्राचीन सूर्य मंदिर में सूर्य नारायण अपनी पत्नी के साथ स्थापित हैं। रविवार के दिन दूर-दूर से श्रद्धालु सूर्य देव के दर्शन के लिए मंदिर में आते हैं। मंदिर से पूरा जयपुर शहर दिखाई देता है, एक नजर में जयपुर का यह नजारा पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यहां सूर्य सप्तमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान सूर्य की आरती के बाद गलता घाटी से सात घोड़ों से सुसज्जित भगवान सूर्य की रथयात्रा निकाली जाती है।
Sun Temple on Galta Hills in Jaipur

जयपुर को बसाने से पहले महाराजा सवाई जय सिंह ने शहर की सुख-शांति के लिए चारों दिशाओं में मंदिरों का निर्माण करवाया था। मंदिर में पूर्व में भगवान सूर्यदेव, पश्चिम में चांदपोल स्थित हनुमानजी, दक्षिण में मोतीडूंगरी के गणेशजी और उत्तर में गढ़ गणेशजी की स्थापना की गई। जयपुर राज्य के राजा सूर्यवंशी ने ही भगवान सूर्य का पहला मंदिर बनाया था। मंदिर में सूर्य देव की उनकी पत्नी के साथ एक मूर्ति स्थापित है। दूसरी मूर्ति में सूर्य भगवान झूले पर बैठे हुए हैं। यह मंदिर वास्तुकला की दृष्टि से अद्वितीय है। सूर्य मंदिर न केवल एक आध्यात्मिक, धार्मिक और दर्शनीय स्थल है, बल्कि जयपुर का सूर्योदय और सूर्यास्त बिंदु भी है। जयपुर सूरज की पहली और आखिरी किरणें 90 डिग्री पर इस मंदिर पर पड़ती हैं।


उदयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Udaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.