ताजा खबर
होली से पहले देश की आर्थिक सेहत में सुधार हुआ, महंगाई दर में गिरावट आई और औद्योगिक उत्पादन बढ़ा   ||    शेयर बाजार: आज इन शेयरों में दिख सकता है होली का रंग, इन पर रखें नजर   ||    कामरान अकमल ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पीसीबी का प्रतिनिधित्व नहीं करने पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचन...   ||    रिलायंस जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन: ₹1 से कम में डेटा के साथ हर आईपीएल मैच देखें - यहां बताया गया है...   ||    शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे: क्या है यह गेम-चेंजिंग प्रोजेक्ट और क्यों महाराष्ट्र के किसान इसका विरोध कर रह...   ||    सोना तस्करी कांड: अभिनेत्री रान्या राव ने बताया कि कैसे उन्होंने यूट्यूब के जरिए सोना छिपाना और सुरक...   ||    दिल्ली: एक व्यक्ति ने ब्रिटेन की महिला को भारत बुलाया, होटल में उसके साथ बलात्कार किया; लिफ्ट में एक...   ||    नोएडा का जल संकट: झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग पीने का पानी खरीदने को मजबूर, प्रशासन नहीं कर र...   ||    जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में संयुक्त अभियान में दो आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद जब्त   ||    पाकिस्तान ट्रेन हमला: जाफ़र एक्सप्रेस बचाव अभियान समाप्त, 33 आतंकवादी मारे गए और 30 नागरिक मारे गए   ||    नासा ने स्पेसएक्स क्रू-10 के प्रक्षेपण में देरी की, सुनीता विलियम्स की वापसी स्थगित की—जानिए क्यों   ||    नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बड़ा झटका, आईएमएफ ने विदेशी निवेश परियोजनाओं पर कर छूट के अनुरोध क...   ||    क्या चीन का नया AI सहायक 'मानुस' चैटबॉट्स से अधिक उन्नत है? विस्तार से जानें   ||    पाकिस्तान के कथित मित्र बांग्लादेशी सेना के जनरल पर सेना के भीतर तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में ...   ||    बांग्लादेश की अदालत ने शेख हसीना के परिवार के खिलाफ कार्रवाई की, संपत्ति और बैंक खाते जब्त किए; उसकी...   ||    आज का इतिहास: महान क्रांतिकारी उधम सिंह ने लिया था जलियांवाला बाग का बदला, 13 मार्च की अन्य महत्वपूर...   ||    फैक्ट चेक: खुद को पाकिस्तानी बताने और भारत को गाली देने वाले इस शख्स का वीडियो अभी का नहीं, 2021 का ...   ||    होलिका दहन पर खुलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर और धन में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी!   ||    हॉस्टल के खाने में ब्लेड और कीड़े... हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी में छात्रों ने शुरू किया विरो...   ||    Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में ट्रेन में बंधक बनाए गए अबतक 155 यात्रियों को बचाया गया, 27 आतंक...   ||    +++ 

November Vrat Tyohar 2023: दिवाली, देवउठनी एकादशी, छठ पूजा कब ? जानें नवंबर का व्रत-त्योहार कैलेंडर

Photo Source :

Posted On:Friday, October 27, 2023

नवबंर का महीना त्योहार से भरा है. इस माह में मां लक्ष्मी की विशेष पूजा दिवाली पर की जाएगी. इससे पहले धनतेरस पर खरीदारी के लिए कई शुभ संयोग बन रहे हैं. इस महीने कार्तिक माह भी रहेगा, जो भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपसाना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है. नवंबर में देवउठनी एकादशी पर चातुर्मास का समापन होगा, तुलसी विवाह से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगें. जानें नवंबर महीने के व्रत-त्योहार की डेट.

नवबर व्रत-त्योहार 2023 डेट

1 नवंबर 2023 (बुधवार) - करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी

इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने सुहाग की सलामति, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक करवा चौथ का निर्जला व्रत करती हैं. चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही ये व्रत पूरा होता है.

5 नवंबर 2023 (रविवार) - अहोई अष्टमी, कालाष्टमी, राधा कुंड स्नान, रवि पुष्य योग

अहोई अष्टमी व्रत संतान प्राप्ति और बच्चों की खुशहाली के लिए रखा जाता है, इसमें शाम को तारों को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करते हैं.

9 नवंबर 2023 (गुरुवार) - रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी

कार्तिक माह में आने वाली रमा एकादशी दिवाली से 4 दिन पहले आती है. रमा यानि मां लक्ष्मी. इसमें लक्ष्मी नारायण की पूजा करने पर धन-सुख की कमी नहीं होती.

10 नवंबर 2023 (शुक्रवार) - धनतेरस, शुक्र प्रदोष व्रत, यम दीपक, पंचक शुरू

धनतेरस पर कुबेर देव, मां लक्ष्मी और आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है. इस दिन से दिवाली के 5 दिन का त्योहार शुरू हो जाता है.

11 नवंबर 2023 (शनिवार) - काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि

काली चौदस को रात्रि में मां काली की पूजा का विधान है. कहते हैं जैसे दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा से धन प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है उसी तरह देवी काली की कृपा से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं.

12 नवंबर 2023 (रविवार) - दिवाली, नरक चतुर्दशी

इस साल नरक चतुर्दशी और दिवाली एक ही दिन है. नरक चतुर्दशी पर श्रीकृष्ण की पूजा का विधान है. वहीं दिवाली के दिन रात्रि में मां लक्ष्मी की उपासना करने से ऐश्वर्य, धन, कीर्ति की प्राप्ति होती है.

13 नवंबर 2023 (सोमवार) - कार्तिक अमावस्या

कार्तिक माह में आने वाली अमावस्या बहुत खास होती है. इस दिन पितरों की पूजा, पवित्र नदी में स्नान,-दान करने से पितृ दोष, शनि दोष और कालसर्प दोष दूर होता है.

14 नवंबर 2023 (मंगलवार) - गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, भाई दूज, यम द्वितीया

इस साल गोवर्धन पूजा और भाई दूज भी एक ही दिन पड़ रहे हैं. गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण को 56 प्रकार के भोग लगाए जाते हैं क्योंकि उन्होंने 7 दिन तक भूखे-प्यासे गांव वालों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत एक उंगली पर उठाया था. वहीं कहते हैं भाई दूज के दिन जो बहन भाई को तिलक करती है उसे यमराज परेशान नहीं करते.

16 नवंबर 2023 (गुरुवार) - कार्तिक विनायक चतुर्थी

17 नवंबर 2023 (शुक्रवार) - नागुला चौथ, वृश्चिक संक्रांति

18 नवंबर 2023 (शनिवार) - लाभ पंचमी, स्कंद षष्ठी

19 नवंबर 2023 (रविवार) - छठ पूजा, जलाराम बापा जयंती, भानु सप्तमी

छठ पूजा आस्था का महापर्व माना गया है. इस व्रत में महिलाएं-पुरुष 36 घंटे का निर्जला व्रत कर छठी मैया और सूर्यदेव से संतान सुख, संतान की सुरक्षा,लंबी आयु की कामना करती हैं.

20 नवंबर 2023 (सोमवार) - गोपाष्टमी, पंचक शुरू

21 नवंबर 2023 (मंगलवार) - अक्षय नवमी

23 नवंबर 2023 (गुरुवार) - भीष्म पंचक शुरू, देवउठनी एकादशी

देवउठनी एकादशी पर 5 माह के चातुर्मास का समापन होगा. इस दिन देव निद्रा से जागेंगे और सारे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे.

24 नवंबर 2023 (शुक्रवार) - तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, शुक्र प्रदोष व्रत

इस दिन श्रीहरि विष्णु के शालिग्राम रूप और माता तुलसी का विवाह कराया जाता है.

25 नवंबर 2023 (शनिवार) - बैकुंठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत

साल में सिर्फ एक ही दिन ऐसा है बैकुंठ चतुर्दशी, जब श्रीहरि को बेलपत्र और शिव जी को तुलसी चढ़ाई जाती है.

26 नवंबर 2023 (रविवार) - मणिकर्णिका स्नान, देव दिवाली

देव दिवाली पर मान्यता है कि इस दिन समस्त देवतागण मणिकर्णिका घाट पर गंगा स्नान के लिए आते हैं. यही वजह है कि इस दिन गंगा स्नान से अमृत की प्राप्ति होती है. शाम को घाट पर दीपक जलाए जाते हैं. नदी में दीप दान किया जाता है.

27 नवंबर 2023 (सोमवार) - कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, गुरु नानक जयंती, कार्तिक माह समाप्त

कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्री गुरु नानक जी का जन्मदिन भी मनाया जाता है. गुरू नानक जी की जयंती या गुरुपूरब भी कहते हैं. गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की स्थापना की थी.

30 नवंबर 2023 (गुरुवार) - गणाधिप संकष्टी चतुर्थी (मार्गशीर्ष माह)

उदयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Udaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.