ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

इटली में वॉर 2 की शूटिंग कर रहे हैं ऋतिक रोशन और कियारा अडवाणी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 11, 2024

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ के लिए इटली में एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करेंगे। इटलीका यह कार्यक्रम 18 सितंबर से शुरू होगा और लगभग 15 दिनों तक चलेगा। एक सूत्र ने बताया जब आप बॉलीवुड के दो सबसे अच्छे दिखने वालेएक्टरों को पहली बार साथ में लाते हैं, तो आपको दर्शकों के लिए कुछ स्पेशल करना पड़ेगा। ‘वॉर 2’ मेकर्स भी कुछ नया और मजेदार करने के लिएएक बड़ा कदम उठा रहे हैं।
 
उन्होंने ऋतिक और कियारा की जोड़ी को सुपरहिट करने के लिए इटली में रोमांटिक सॉन्ग शूट करने का इरादा बना लिया है। जहां वादियों औरपहाड़ियों में करीब 6 दिन तक यह शूटिंग चलेगी। ऋतिक और कियारा इटली में रोमांस का तड़का लगाने के बाद, भारत लौटने से पहले कुछ एक्शनऔर ड्रामा दृश्यों की शूटिंग भी करेंगे।
 
जानकारी के अनुसार वॉर 2 से कियारा और ऋतिक की एक भी तस्वीर मीडिया में नहीं आई है। इसलिए वाईआरएफ प्रोडक्शन पूरी कोशिश कर रहा हैकि कुछ भी लीक न हो। अगर कोई तस्वीर सामने आती है तो यह मार्केट में हलचल तेज कर सकती है क्योंकि ‘वॉर 2’ की झलक भर पाने को फैंसबेताब हैं।
 
बता दे, शूटिंग और टीम के इटली पहुंचने से पहले स्थानीय स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और फिल्म से जुड़ी कुछ भी चीजें लीक न हो उसकीदेखरेख के लिए टीम एक्शन में है। बताया गया कि ऋतिक और कियारा किस शहर में जा रहे हैं, इस बारे में सभी ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन ऐसालगता है कि वे इस खूबसूरत गाने के सीक्वेंस को फिल्माने के लिए 2-3 शहर जरूर जाएंगे। यह फिल्म काफी सस्पेंस बना रही है, और हर तरफ चर्चाहै कि यह गाना ‘वॉर 2’ के लिए बूस्टर डोज का काम करेगा।इस जोड़ी ने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है।


उदयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Udaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.