ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

केडी - दा डेविल में धाक देवा का किरदार निभाएंगे संजय दत्त

Photo Source :

Posted On:Monday, July 29, 2024


बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त आज अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। इस खास दिन पर एक्टर ने अपनी स्पेशल फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया। फिल्म 'केडी- द डेविल' के इस लुक ने फैंस के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। 

पोस्टर में एक्टर का टपोरी स्टाइल देखने को मिल रहा है। डेनिम जैकेट के साथ ब्लैक लुंगी, सिर पर पुलिस कैप, गले में बेल्ट संग हाथ में डंडा अनोखे अंदाज में पकड़ा है। लुक को और भी दिलचस्प बनाने के लिए संजय ने लंबे बाल और मूंछे रखी हैं। आंखों पर चश्मा और माथे पर तिलक लगाया हुआ है। फिल्म में संजय दत्त 'धाक देव' का किरदार निभाएंगे। इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है और निर्देशन प्रेम ने किया है।

किरदार और पोस्टर के बारे में संजय ने कैप्शन में लिखा, "शैतानों के देवता धाक देव ने केडी के विंटेज युद्ध के मैदान में कदम रखा है और अब तूफान लाने की बारी है।"

'केडी-द डेविल' में संजय दत्त के अलावा, शिल्पा शेट्टी, नोरा फतेही, रमेश अरविंद, वी रविचंद्रन, जीशु सेनगुप्ता और ध्रुव सरजा अहम रोल में हैं। फिल्म की कहानी 1970 के दशक में बेंगलुरु की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जब एक कुख्यात गैंगस्टर जेल से रिहा हुआ और उसने बेंगलुरु में गैंगस्टर्स के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया था। यह फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने वाली है।


उदयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Udaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.