ताजा खबर
Bisalpur Dam : जयपुर को आज मिली सबसे बड़ी खुशखबरी! बीसलपुर बांध में पानी भरने का आज तक का रिकॉर्ड टूट...   ||    अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई : अदालत आबकारी नीति मामले में सीबीआई के खिलाफ दिल्ली के मुख...   ||    सीपीएल 2024: तेजतर्रार निकोलस पूरन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड!   ||    Bengal Bandh Today Live News: बीजेपी का 12 घंटे के लिए बंगाल बंद; सरकारी कर्मचारियों को ममता का निर्...   ||    Janmashtami Vrat Katha: वीडियो में देखें भगवान विष्णु ने आधी रात में क्यों लिया कृष्णावतार, जानें जन...   ||    इस महाराजा ने 50,000 रुपए में खरीदी थी विदेशी बीवी, लेकिन शादी में आई ये अड़चन, यहां पढ़े अजब प्रेम ...   ||    Petrol Diesel Price Today: राजस्थान के इस शहर में आज इतना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आपके यहां क्या ...   ||    पूर्व PM इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए प्लेन हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, जानिए अनसुना कि...   ||    कोलकाता रेप-मर्डर केस-11 दिन बाद AIIMS डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:CJI ने कहा था काम पर लौट आएं, राज्य सर...   ||    क्या जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाएंगे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस? राहुल गांधी के दौ...   ||   

विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Friday, September 13, 2024

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' चर्चा में हैं। राजकुमार राव स्त्री 2 और तृप्ति डिमरी बैडन्यूज से धमाल मचाने के बाद फिर से लोगों को एंटरटेंन करने आ रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन ड्रीम गर्ल और ड्रीम गर्ल 2 बना चुके राजशांडिल्य कर रहे हैं। बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। अब मेकर्स नेफाइलनी फिल्म का रोमांस और कॉमेडी से भरा धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर काफी मजेदार है।
 
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के ट्रेलर की शुरुआत राजकुमार राव (विक्की) और तृप्ति डिमरी (विद्या) के वेडिंग फोटोशूट से होतीहै। इसके बाद उनकी सुहागरात का सीन दिखाया जाता है जिसमें विक्की विद्या से कहता है कि वे हॉलीवुड कपल्स की तरह अपनीसुहागरात का वीडियो बनाएंगे। बाद में उनके इसी वीडियो की सीडी चोरी हो जाती है और यहीं ड्रामे की शुरुआत होती है। उनकी सुहागरातकी सीडी चोरी हो जाती हैं जिसकी रिपॉर्ट थाने में लिखाई जाती हैं।
 
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से एक्ट्रेस मल्लिकाशेरावत भी दमदार वापसी कर रही हैं। विजय राज फिल्म में पुलिस के रोल में नजर आए हैं। वहीं ट्रेलर में शहनाज गिल की भी झलक देखने को मिली है।
 
राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को टी सीरीज के बैनर तले बनाया गया है। ये फिल्म 90 के दशक की कहानी पर बेस्ड है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर ये कॉमेडी-ड्रामा 11 अक्टूबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Check Out The Trailer:- 


उदयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Udaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.