ताजा खबर
तिरुवनंतपुरम में व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते एनएचएम की महिला कर्मचारी को एयरगन से मारी गोली, हालत गंभी...   ||    शराब नीति मामले में CBI का दिल्ली CM केजरीवाल को झटका, दाखिल किया आरोपपत्र   ||    जानें कौन हैं केएम करिअप्पा?   ||    क्या पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ छेड़ दिया हैं युद्व, 600 पाक एसएसजी कमांडो जम्मू-कश्मीर में घुसे   ||    कौन हैं शुभ्रा रंजन? भगवान राम की तुलना मुगल शासक से कर दी...जानें पूरा मामला   ||    Paris Olympics 2024 Live: कुछ ही देर में आ सकता है भारत की झोली में दूसरा पदक, यहां देखें हर मुकाबले...   ||    Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने रचा इतिहास, निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं   ||    Paris Olympics 2024 : अन्याय... लक्ष्य सेन के मैच का स्कोर ओलिंपिक से क्यों डिलीट? धारदार जीत के बाद...   ||    दुनिया का ऐसा चमत्कारी मंदिर जहां एक साथ होते हैं 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, वीडियो में करें दुर्लभ...   ||    Today's Significance: आज ही के दिन हुई थी साइंस एसोसिएशन की स्थापना, जानें 29 जुलाई की अन्य ऐतिहासिक...   ||   

Monsoon को लेकर गुड न्यूज, IMD का ताजा अपडेट आया सामने, 19 मई को एंट्री होने की भविष्यवाणी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 14, 2024

कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी के बीच मानसून की अच्छी खबर आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से ताजा अपडेट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई को मानसून देश में प्रवेश कर सकता है. आईएमडी का कहना है कि मॉनसून 19 मई तक दक्षिण अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश कर सकता है।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, इस साल दक्षिण पश्चिम भारत में मानसून 2 से 3 दिन पहले आने की संभावना है। मॉनसून आमतौर पर 20 मई के आसपास पोर्ट ब्लेयर में प्रवेश करता है। यह 22 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम भारत में प्रवेश करता है, लेकिन इस बार मानसून 17 मई तक पोर्ट ब्लेयर पहुंच जाएगा। इसके बाद यह दक्षिण पश्चिम भारत में प्रवेश करेगा, जिससे दक्षिण भारत में भारी बारिश हो सकती है.

केरल और शेष भारत में मानसून कब आएगा?

आईएमडी के मुताबिक, अगले 7 दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 1 जून तक मानसून केरल में प्रवेश कर जाएगा. इसके बाद यह 15 जुलाई तक उत्तर भारत पहुंचेगा। 15 सितंबर तक मानसून विदा हो जाएगा। 1 जून से 15 सितंबर तक पूरे भारत में मॉनसून का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है.

आईएमडी के मुताबिक, देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिणी कर्नाटक पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में अगले 5 दिनों तक मौसम खराब रहेगा। 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, बिजली और हल्की से भारी बारिश. लोगों को सतर्क रहना होगा.


उदयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Udaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.