ताजा खबर
Fact Check: पुलिसकर्मी ने सरेआम NCP नेता को जड़ा थप्पड़, साल 2013 का वीडियो हाल का बताकर वायरल   ||    इतिहास के पन्नों से: 5 अप्रैल का दिन – एक ऐतिहासिक यात्रा   ||    POEM-4 ने पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश किया: इसरो   ||    रेलवे परियोजनाओं से कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा: पीएम मोदी   ||    कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या   ||    Modi in Sri lanka: पीएम मोदी का श्रीलंका में भव्य स्वागत, तोपों से दी गई सलामी; कई समझौतों पर लग सकत...   ||    बुरी तरह घायल हुए इमाम उल हक, सीधे जबड़े पर जाकर लगा थ्रो; एम्बुलेंस में ले जाया गया बाहर   ||    IPL 2025: LSG से हारने के बाद रोने लगे हार्दिक पांड्या? वायरल हुई MI के कप्तान की तस्वीर   ||    IPL Points Table: 12 रनों से हारने के बाद अंक तालिका में फिसली मुंबई इंडियंस, LSG को हुआ फायदा   ||    Petrol-Diesel Price 05 April 2025: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी,जानिए क्या है आज का भाव   ||    Gold Rate Today: महाअष्टमी पर सोने के दाम पर लगा ब्रेक, आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट   ||    US strikes on Houthi: अमेरिका ने सिर्फ 25 सेकेंड में हूतियों को कर दिया तबाह! ट्रंप ने शेयर किया वीड...   ||    पति-पत्नी, प्राइवेट तस्वीरें और ब्लैकमेलिंग... परेशान होकर किया दोस्त का कत्ल, 9 टुकड़ों में मिली ला...   ||    नए बिल में क्या है '12 साल की लिमिट' वाला प्रावधान, जिससे वक्फ बोर्ड की मनमानी पर लगेगी लगाम   ||    टैरिफ वॉर से अमेरिकी शेयर बाजार में 'कत्लेआम'... बेपरवाह ट्रंप बोले- बड़े बिजनेस को फर्क नहीं, जो कम...   ||    ऐसे पतियों को भोगना पड़ता है नर्क, शास्त्रों के अनुसार पत्नी संग ये 5 काम हैं महापाप!   ||    10 और 500 के नए नोटों पर RBI का अपडेट, अब पुराने नोटों का क्या होगा?   ||    मुस्लिमों की नाराजगी से JDU को कितना नुकसान, क्या बिहार चुनाव में होगा खेला?   ||    ‘मैंने सब कुछ आजमाया, भीख भी मांगी’, बेरोजगारी ने युवक का तोड़ा हौसला, LinkedIn पर किया ‘मौत’ का ऐला...   ||    वडोदरा हिट एंड रन मामले के मुख्य आरोपी रक्षित चौरसिया की बढ़ीं मुश्किलें, FSL रिपोर्ट में सामने आई स...   ||    +++ 

प्रधानमंत्री मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाए गए शक्तिकांत दास, दिसंबर में हुए थे रिटायर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, February 23, 2025

मुंबई, 23 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री मोदी का प्रिंसिपल सेक्रेटरी 2 नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने शनिवार को यह नियुक्ति की है। कमेटी के सेक्रेटरी मनीष सक्सेना ने नियुक्ति की जानकारी दी। शक्तिकांत दास RBI गवर्नर के पद से 10 दिसंबर को रिटायर हुए थे। 22 फरवरी को उन्हें PM का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। यानी रिटायरमेंट से नियुक्ति के 75वें दिन ही वे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में अहम पद पर पहुंच गए। फिलहाल पीके मिश्रा प्रधानमंत्री मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के नंबर वन पॉजिशन पर हैं। शक्तिकांत दास नंबर 2 होंगे। दास तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के IAS अधिकारी रह चुके हैं। वहीं मिश्रा गुजरात कैडर के रिटायर अधिकारी हैं। दास भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर के अलावा भारत के जी20 शेरपा और 15वें वित्त आयोग के सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने 42 साल के करियर में वित्त, निवेश और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में काम किया है।

आपको बता दें, शक्तिकांत दास 2023 और 2024 में लगातार दो बार दुनिया के टॉप सेंट्रल बैंकर चुने गए। शक्तिकांत दास को सेंट्रल बैंक रिपोर्ट कार्ड 2023 और 2024 में A+ ग्रेड मिला। यह अवॉर्ड अमेरिका के वॉशिंगटन D.C. में ग्लोबल फाइनेंस देती है। शक्तिकांत दास को महंगाई पर कंट्रोल, इकोनॉमिक ग्रोथ, करेंसी में स्टेबिलिटी और ब्याज दरों पर नियंत्रण के लिए यह सम्मान दिया गया। RBI गवर्नर के तौर पर दास ने भारत और दुनिया के लिए सबसे अस्थिर दौर कोरोना महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और इजराइल-हमास संघर्ष जैसे संकटों में भारतीय अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। कोरोना के दौरान दास के नेतृत्व में RBI ने लिक्विडिटी और एसेट क्वालिटी को बनाए रखने के लिए नए और पुराने आर्थिक नीतियों और उपायों को लागू किया। दास ने जिन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया, उनमें IL&FS संकट शामिल था। इसके चलते नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) को काफी नुकसान हुआ था। उन्होंने यस बैंक और लक्ष्मी विलास बैंक को कोलैप्स होने से बचाया। 2018 में जब दास ने कार्यभार संभाला था तब रेपो रेट 6.50% पर थी। उनके नेतृत्व में RBI ने इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए इसे घटाकर 4% पर ला दिया। बाद में महंगाई को कंट्रोल करने के लिए इसे फिर से बढ़ाकर 6.50% कर दिया। दास के कार्यकाल के दौरान देश के लिस्टेड बैंको का नॉन-परफॉर्मिंग एसेट यानी NPA सितंबर 2024 तक 2.59% के निचले स्तर पर आ गया, जबकि दिसंबर 2018 में यह 10.38% था। इस दौरान बैंकों की प्रॉफिटेबिलिटी में भी उछाल आया और बैंकों ने वित्त वर्ष 2023 में 2.63 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 2018 में बैंकों को 32,400 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

उदयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Udaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.