भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पवार के निर्देशानुसार उदयपुर जिले के 5 मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।
जिसमें सलूंबर छप्पन मंडल में अर्जुन मेहता,ऋषभदेव ग्रामीण में महेंद्र सिंह झाला,लसाडिया में सत्यनारायण मीणा,कोटडा में देवीलाल गरासिया जुड़ा,डबोक में हरि सिंह वांगरोदा को नियुक्त किया गया।